आपकी वार्षिक परीक्षाओं में किए गए प्रदर्शन की जानकारी देने हेतु अपनी माता जी को एक पत्र लिखें।

11-प्रिंस होस्टल, भगत सिंह कलोनी,
यमुना नगर।
मई 20, 20.....

आदरणीय माता जी,
मेरी वार्षिक परीक्षाएं पूर्ण हो चुकी हैं। आप यह जानने को उत्सुक होंगी कि मैंने उन में कैसा प्रदर्शन किया। इसलिए मैं सीधा ही आपको बता देता हूँ कि मेरी सभी परीक्षाएं अच्छी हुई है।

मेरा पहला पेपर अंग्रेजी का था। यह बहुत ही आसान था। इस पेपर में मुझे 90% का आशा है। भौतिक विज्ञान की परीक्षा भी आसान थी। रासायनिक विज्ञान थोड़ा मुश्किल था। किन्तु सभी प्रश्नों के उत्तर मुझे आते थे। मुझे आशा है कि मेरी मेहनत रंग लाएगी। भगवान की कृपा से मैं कक्षा में पहला या दूसरा स्थान प्राप्त करने में सक्षम रहूँगा।

अब मैं पूर्ण रूप से खाली हूँ। हम दोस्तों ने कुछ दिन होस्टल में ही बिताने का सोचा या दो फिल्में देखेंगे। इसलिए मैं अगले सप्ताह घर लौटूंगा। आप मेरी चिन्ता मत करना।
आदर सहित।

आपका प्यारा पुत्र,
साहिब।