अपने पिता जी को ट्यूशन रखवाने हेतु निवेदन पत्र लिखें।

24-लड़कों का हास्टल,
एम. जी. एन. पब्लिक स्कूल,
जालन्धर।
अगस्त 10, 20....

आदरणीय पिता जी,
मुझे मेरे सभी आंतरिक परीक्षा पत्र प्राप्त हो गए हैं। मैंने सभी विषयों में अच्छा प्रदर्शन किया है सिवाय भौतिक विज्ञान के। इस पर मैं बहुत दु:खी हूँ।

इसका कारण बिल्कुल स्पष्ट है। हमारे भौतिक विज्ञान के अध्यापक नियमित रूप से हमारी कक्षा नहीं लेते। उन्होंने इस मास का कार्य भी पूर्ण नहीं करवाया। बल्कि वह एक हृदय रोगी हैं। वह लम्बे अवकाश पर रहते हैं। हमारे स्कूल वालों ने उनके स्थान पर एक अन्य अध्यापक को भागी समय के लिए नियुक्त किया है। उन्होंने शीघ्र-शीघ्र सब कुछ खत्म करवा दिया। उनकी जल्दबाजी में दी गई शिक्षा मेरी समझ से दूर थी। मुझे इस विषय में अलग से शिक्षा प्राप्त करने की आवश्यकता है।

इस कार्य के लिए श्रीमान भोगल मुझे सही लगते हैं। वे अपने प्रत्येक विद्यार्थी से 600/ - रु. लेते हैं। मैं जानता हूँ यह आप पर एक अलग बोझ है। किन्तु मैं इसको दबा नहीं सकता। कृप्या मुझे उनसे शिक्षा प्राप्त करने की अनुमति दी जाए।
आदर सहित।

आपका प्यारा पुत्र,
आशीष।