आपके पिता जी, जो घर से दूर एक दौरे पर गए हैं, उन्हें घर की खबर देने के लिए एक पत्र लिखें।

710-हरदयाल नगर,
पटियाला।
10 सितंबर, 20....

आदरणीय पिता जी,
आशा है कि आप की सेहत बिल्कुल ठीक-ठाक होगी। कई दिन बीत चुके हैं। आपका पत्र मिले। इस लिए हमें चिन्ता होने लगी है। शायद आप अत्यन्त व्यस्त होंगे। सथा ही आपको यह जान कर अच्छा लगेगा कि हम सब बिल्कुल ठीक हैं।

आपको यह जान कर बहुत खुशी होगी कि करन अपनी कक्षा में प्रथम आया है। वह बहुत खुश है। कबीर बहुत ही शैतान है। उसके नए दांत आने लगे हैं। वह थोड़ा कमज़ोर हो गया है। किन्तु चिन्ता की कोई बात नहीं है। शिमला से हमारे अंकल एक व्यापारिक यात्रा पर यहां आए थे। वह कुछ दिन हमारे साथ रहे।

हम सभी आपको बहुत याद करते हैं। आपका जन्म दिन भी नज़दीक आ रहा है। जब आप वापिस आएंगे तब हम इकट्ठे मिल कर मनाएंगे। हम आशा करते हैं कि आप जल्दी ही घर वापिस लौटेंगे।
आदर सहित।

आपका प्रिय पुत्र,
जोगिंद्र सिंह।