समाचार पत्र के सम्पादक को बढ़ती हुई कीमतों से संबन्धित एक पत्र लिखें।

405-लाजपत नगर,
लुधियाना।
4 अप्रैल, 20...

सेवा में,

सम्पादक साहिब,
पंजाब केसरी,
जालन्धर।

श्रीमान जी,
मैं यह पत्र लोगों का बढ़ती कीमतों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए लिख रहा हूँ।

मुख्य ज़रूरत की चीज़ों की कीमतें बहुत अधिक बढ़ गई हैं। आम आदमी इस से बहत प्रभावित हुआ है। उसके लिए इनको पूरा करना बहुत कठिन हो रहा है। यह बढ़ती कीमतें अमीरों पर असर नहीं डालतीं। वे महंगे दामों पर कोई भी चीज़ खरीद सकते हैं। कालाबाज़ारी तथा मुनाफा कमाऊ लोग आम आदमी का खून चूस रहे हैं।

केवल रोज़मर्रा की ही नहीं, बल्कि दूसरी चीजें भी महंगी होती जा रही हैं। विद्या भी दिन-प्रतिदिन महंगी होती जा रही है। यह मध्यम वर्गीय लोगों की पहुंच से बाहर हो रही है। बहुत लोग अपने स्कूली बच्चों को अच्छा भोजन नहीं खिला पाते । गरीब लोग कई प्रकार की बीमारियों तथा खराब सेहत का सामना कर रहे हैं।

सरकार को इस प्रकार के हालातों को ठीक करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। सभी ज़रूरत की वस्तुएं सही कीमतों पर उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। काला-बाजारी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए।
आशा है कि इस विषय में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

आपका विश्वासपात्र,
मुख्तियार सिंह