अखबार के सम्पादक को पत्र लिखकर अपने इलाके में आई पानी की समस्या की जानकारी दें।

12-पटेल नगर,
फिरोज़पुर।
जून 7, 20...

सेवा में,

सम्पादक साहिब,
पंजाब केसरी,
जालन्धर।

श्रीमान जी,
मैं उच्च अधिकारियों का ध्यान अपने इलाके में आ रही पानी की कमी की ओर दिलवाना चाहता हूँ।

यह बहत दु:ख की बात है कि हमारे इलाके में पानी जरूरत से बहुत ही कम आता है। यह क घंटा सुबह और केवल एक घंटा शाम के समय आता है। कपड़े धोने, नहाने तथा सफाई करना बहुत मुश्किल हो जाता है। यहां तक कि पीने के लिए भी पानी की कमी हो जाती है।

हमें यह समझ नहीं आ रहा है कि प्रशासन कर क्या रहा है। लोग खराब सेहत का शिकार हो रहे हैं। पानी आखिरकार जीवन की एक मुख्य ज़रूरत है। प्रशासन को इस ओर खास ध्यान देना चाहिए। कुछ लोगों का यह कहना है कि पानी की कमी एक राजनीतिक चाल है। लेकिन आम आदमी को इस प्रकार की राजनीतिक चालों से कुछ लेना देना नहीं है। उनको तो पानी के सही तरह से मिलने से मतलब है।
धन्यवाद सहित।

आपका विश्वासपात्र,
मनिन्द्र