अपने नगर के चौराहे पर नगर के युवा बलिदानी सैनिक की मूर्ति स्थापित करवाने के लिए जिलाधीश को पत्र लिखकर अनुरोध कीजिए।

सुभाष ठाकुर

233, जीवन नगर

पटना

13.3.2014

सेवा में

जिलाधीश महोदय

पटना

विषय : कैप्टन विनोद सिन्हा की मर्ति स्थापित करने के संदर्भ में

महोदय

पटना के नागरिक होने के नाते मैं यह अनुभव करता हूँ कि हमारे नगर के गौरवशाली सैनिक वीर विनोद सिन्हा ने जिस प्रकार सीमा पर लड़ते हुए अपना बलिदान दिया है, उसका सम्मान स्थायी रूप से होना चाहिए। प्रशासन को उसकी मूर्ति मुख्य चौक पर स्थापित करनी चाहिए। उसे देखकर हमारे नगर के अन्य युवा भी सेना में भर्ती होने के लिए तथा देशहित में सर्वस्व अर्पित करने हेतु प्रेरित होंगे।

धन्यवाद !

भवदीय

सुभाष ठाकुर