किसी प्रकाशक से पुस्तकें मँगवाने के लिए एक व्यावसायिक पत्र लिखो।
राजकीय उच्च विद्यालय
रेलवे मार्ग
जोधपुर
दिनांक : 6.3.2014
प्रबंधक
लक्ष्मी पब्लिकेशंज प्रा. लि.
दरियागंज
नई दिल्ली
विषय : पुस्तकों की खरीद महोदय
कृपया निम्नलिखित पुस्तकें वी.पी.पी. द्वारा यथाशीघ्र भेजें। 500 रु. का अग्रिम ड्राफ्ट प्राप्त करें। ध्यान रखें, पुस्तकों पर छूट की राशि पहले तय की गई शर्तों के अनुसार काटें। सभी पुस्तकें नवीन संस्करण की होनी चाहिए। कटी-फटी या पुरानी पुस्तकें आपके खर्चे पर वापस भेज दी जाएंगी।
पुस्तक-सूची
क्रम-सं. पुस्तक का नाम लेखक का नाम प्रतियाँ
1 नवयुग हिंदी व्याकरण अशोक बत्रा 20
2 101 श्रेष्ठ निबंध अशोक बत्रा 25
3 आधुनिक हिंदी व्याकरण अशोक बत्रा 15
4 रामचरितमानस तुलसीदास 5
5 गोदान मुंशी प्रेमचंद 12
6 अजातशत्रु जयशंकर प्रसाद 5
7 सारा आकाश राजेंद्र यादव 6
धन्यवाद !
भवदीय
महेंद्र भटनागर
(प्राचाय)
0 Comments