बैंक के प्रबंधक को लिपिक-पद के लिए। 

प्रतिष्ठा में, 

प्रबंधक 

पंजाब नेशनल बैंक 

मॉडल टाउन शाखा 

जालंधर। 

विषय : लिपिक-पद हेतु। 

महोदय, 

नवभारत टाइम्स में प्रकाशित विज्ञापन क्रम 429 के अनुसार मैं लिपिक पद हेतु आवेदन कर रहा हूँ। मेरा परिचय एवं शैक्षिक योग्यताएँ इस प्रकार हैं-

नाम: ज्ञान प्रकाश सहाय

पिता का नाम: लेखराज सहाय 

जन्म तिथि: 12.03.1988 

पता: 227, मॉडल टाउन, जालंधर 

शैक्षिक योग्यता 

 

कक्षा

विद्यालय / कॉलेज का नाम

बोर्ड

उत्तीर्ण वर्ष

प्राप्तांक

विषय

दशम

ए पी जे स्कूल

सीबीएसई

2004

65%

अंग्रेजी,गणित,हिन्दी, विज्ञान,सामाजिक

बारहवी

ए पी जे स्कूल

सीबीएसई

2006

70%

अंग्रेजी,गणित, वाणिज्य, अर्थशास्त्र

बी, ए ऑनर्स

डी. ए. वी कॉलेज चंडीगढ़

पंजाब विश्व-विद्यालय

2009

62%

अर्थशास्त्र

 

 

 

 

 

 

अन्य योग्यताएँ एवं जानकारी 

1. टंकण : हिंदी एवं अंग्रेजी टंकण : 40 शब्द प्रति मिनट 

2. अनुभव : 4 वर्ष 

3. संप्रति : 2010 से अब तक डी.ए.वी. कॉलेज में कार्यरत 

आशा है आप साक्षात्कार का अवसर अवश्य प्रदान करेंगे। 

धन्यवाद 

आवेदक 

ज्ञान प्रकाश सहाय 

227, मॉडल टाउन, जालंधर 

दिनांक : 15.01.2014 

संलग्न : 1. कक्षा दशम् बारहवीं एवं बी.ए.के प्रमाण पत्र

2. अनुभव प्रमाण-पत्र 

3. टंकण गति प्रमाण-पत्र

4. चरित्र प्रमाण-पत्र