शिक्षा निदेशालय में कार्यालय सहायक पद हेतु।  

प्रेषक 

नीरज शर्मा 

3/4 'ए' ब्लॉक मालवीय नगर 

नई दिल्ली 

12 अप्रैल 20...... 

प्रतिष्ठा में 

निदेशक 

शिक्षा निदेशालय 

भारत सरकार 

नई दिल्ली 

विषय : कार्यालय सहायक पद हेतु। 

महोदय, 

10 अप्रैल 20.. के 'रोजगार समाचार' में प्रकाशित विज्ञापन क्रम 3029 के उत्तर में मैं कार्यालय सहायक के पद हेतु स्वयं को प्रस्तुत करता हूँ। मेरा परिचय एवं अन्य योग्याताएँ इस प्रकार हैं-

नाम : नीरज शर्मा

पिता का नाम: रघुवीर शर्मा 

जन्म तिथि: 30 नवंबर, 1986 

पता: 3/4, 'ए' ब्लॉक, मालवीय नगर, नई दिल्ली

शैक्षणिक योग्यताएँ

 

कक्षा

विद्यालय / कॉलेज का नाम

बोर्ड

उत्तीर्ण वर्ष

प्राप्तांक

विषय

दशम

ए पी जे स्कूल

सीबीएसई

2004

65%

अंग्रेजी,गणित,हिन्दी, विज्ञान,सामाजिक

बारहवी

ए पी जे स्कूल

सीबीएसई

2006

70%

अंग्रेजी,गणित, वाणिज्य, अर्थशास्त्र

बी, ए ऑनर्स

डी. ए. वी कॉलेज चंडीगढ़

पंजाब विश्व-विद्यालय

2009

62%

अर्थशास्त्र


अन्य योग्यताएँ

1. टंकण एवं आशुलिपि : हिन्दी एवं अंग्रेजी : 45 शब्द प्रति मिनट 

2. कंप्यूटर: एक वर्ष का सामान्य प्रशिक्षण 

3. अनुभव: दिल्ली के प्रतिष्ठित कॉलेज में 2013 से अब तक सहायक पद पर अस्थायी रूप से कार्यरत। 


आशा है कि आप मुझे साक्षात्कार का अवसर प्रदान करेंगे ताकि मैं अपनी क्षमताओं का और अधिक परिचय दे सकूँ। 

धन्यवाद 

निवेदक 

नीरज शर्मा 

मोबाइल: 989999999