स्वास्थ्य ही धन है 
Health is Wealth

1 इस कहावत से सेहत की महत्त्वता का पता चलता है। जीवन में सेहत एक वरदान है। 

2 केवल एक सेहतमंद व्यक्ति ही सही प्रकार से कार्य कर सकता है तथा जीवन का आनन्द उठा सकता है। 

3 अच्छी सेहत के बिना जीवन दयनीय बन जाता है। एक बुरी सेहत वाला व्यक्ति दूसरों पर बोझ बन जाता है। 

4 खराब सेहत एक श्राप है। लोग अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखते तथा अपनी आदतों को बिगाड़ लेते हैं। 

5 उनको इसकी कीमत तब पता चलती है जब वे इसे खो देते हैं। अच्छी सेहत एक बहुत बड़ा खजाना है। 

6 यह बेश-कीमती है। केवल सेहतमन्द व्यक्ति ही किसी राष्ट्र को महान्, अमीर तथा अधिक पैदावार वाला बना सकता है। 

7 एक अमीर व्यक्ति भी बुरी सेहत के कारण सदा दुःखी ही रहता है। बुरी सेहत सफलता के रास्ते में एक रूकावट की तरह होती है। 

8 इसलिए अच्छी सेहत को बनाए रखना आवश्यक है। इसलिए व्यक्ति को धुम्रपान भी नहीं करना चाहिए। शराब पीना भी बहुत बुरी आदत है। 

9 यह व्यक्ति की शारीरिक सेहत को खराब करता है तथा दिमागी हालत भी खराब हो जाती है। 

10 व्यक्ति को कम खाना चाहिए तथा हर रोज़ व्यायाम करना चाहिए।