आधी छुट्टी 
Recess Period 

आधी-छुट्टी हर स्कूल तथा कालेज का खास पीरीयड होता है। यह अध्यापकों तथा विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण होता है। यह आराम करने का समय होता है। यह ढेर भाग कार्य करने के बाद कुछ देर आराम करने का ससय है। जैसे ही घंटी बजती है सभी विद्यार्थी कक्षाओं से बाहर आ जाते हैं। कुछ विद्यार्थी खेल के मैदान की ओर भाग जाते हैं। कछ अपने खाने के डिब्बे लेकर केंटीन की ओर चले जाते हैं। वे इस समय भोजन करते हैं। कछ स्टाफ-रूम जाकर अपने अध्यापकों से मिलते हैं। वे अपने विषयों से सम्बन्धित मुश्किलें हल करवाते हैं। कुछ कक्षा में ही बैठे रहते हैं। वह घर के लिए दिया गया काम कर लेते हैं। वे इसी समय काम कर लेते हैं ताकि घर में उन्हें खाली समय मिल सके। अध्यापक भी अपने अनुसार इस समय को व्यतीत करते हैं। कुछ खाना खाते हैं तथा शिक्षा से सम्बन्धित कई विषयों पर चर्चा करते हैं। कुछ राजनीतिक विषयों पर बात-चीत करते हैं। गकुछ अध्यापक कापियां चैक करने में व्यस्त होते हैं। जब आधी-छुट्टी खत्म होती है सभी विद्यार्थी अपनी-अपनी कक्षाओं में चले जाते हैं। अध्यापक भी पढ़ाने में जुट जाते हैं।