जंगलों का महत्व 
Jungalo ka Mahatva

1 जंगल इंसान के लिए प्रकृति का एक तोहफा है। ये इंसान के जीवन के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण हैं। 

2 ये वातावरण को प्रदूषण रहित रखते हैं। ये वर्षा लाने में सहायक होते हैं। ये भू-क्षरण पर रोक लगाते हैं। 

3 ये हमें ज्वलन तथा लकड़ी प्रदान करते हैं। यहां विभिन्न प्रकार के पेड़ पाए जाते हैं। टीक, संदल लकड़ी तथा रोजवुड पेड़ बहुत उपयोगी होते हैं। 

4 इनकी लकड़ियां विभिन्न कार्यों में प्रयोग होती हैं। जंगली जानवरों का घर जंगल ही होता है। 

5 बकिस्मती की बात यह है कि आज आदमी इन जंगलों को अपने मतलब के लिए काटता जा रहा है। 

6 जानवरों की कई प्रजातियां लुप्त हो रही हैं। 

7 जंगलों की महत्त्वता को जानते हुए भारत सरकार ने पेड़-पौधे उगाने वाले कई कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया है।

8 सरकार ने अभ्यारण्यों की स्थापना की है। 

9 इन अभ्यारण्यों में किसी को भी पेड़ काटने या शिकार करने की अनुमति नहीं होती। 

10 सरकार को जंगल काटने पर रोक लगानी चाहिए तथा अव्यवस्थित शहर की ओर ध्यान देना चाहिए।