लोग जो हमारी सेवा करते हैं
Log jo Hamari Sewa Karte Hai

इंसान एक सामाजिक जानवर है। यह अकेला नहीं रह सकता। उसे अपनी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए दूसरों पर आश्रित रहना पड़ता है। उसे उन लोगों का आभारी होना चाहिए जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उसकी सहायता करते हैं। सबसे पहले उसका आभार व्यक्त करना चाहिए जो रोज सुबह उस तक समाचार पत्र पहुँचाता है। चाहे वर्षा हो या धूप वह हर रोज घर-घर जा कर अपना कार्य पूर्ण करता है। उसके बाद वह सफाई कर्मचारी जो हमारी सेहत का ध्यान रखने के लिए सारे आस-पास की सफाई करते हैं। दूध वाले तथा सब्जी वाले दूर स्थानों से हमारे घर तक आ कर हमें सामान उपलब्ध करवाते हैं। घरों में हमारे नौकर दिन रात हमारी सेवा करते हैं। वे हमारे लिए बहुत सारे कार्य करते हैं। हमारे लिए खाना पकाते हैं, सफाई करते हैं तथा हमारी हर रोज़ की ज़रूरत का ख्याल रखते हैं। एक दिन भी यदि वे छुट्टी कर लें तो हमारी दिनचर्या खराब हो जाती है। डाकिए हमारे पत्र हम तक पहुँचाता है। वाचमैन चोरों के प्रति हमें सतर्क करता है। पुलिस वाले हमारे सामाजिक जीवन को सुरक्षित बनाते हैं। बस चालक तथा कंडक्टर हमें एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले कर जाते हैं। इसके अतिरिक्त ऐसे बहुत से लोग हैं जो हमारे लिए कार्य करते हैं। ये कार्य हम अपने आप नहीं कर सकते। हमें उन्हें इज्जत तथा शुभकामनाएं देनी चाहिए।