यात्रा का महत्त्व 
Yatra ka Mahatva

यात्राएं हमें नए स्थान पर जाने तथा नए लोगों से मिलने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करती हैं। हम वहां कि हर चीज को अच्छी तरह जान पाते हैं। नए स्थानों पर यात्रा करने से हम वहां का अच्छे प्रकार से निरीक्षण कर सकते हैं। हम अपने मन में ऐसी तस्वीरें बना लेते हैं जो कभी नहीं भूलतीं। यह हमें नए प्रकार के लोगों से मिलने का मौका देती हैं। हम नए लोगों से मित्रता करते हैं। हमारा नजरिया केवल एक वर्ग तक सीमित नहीं रहता। हमें यह एहसास होता है कि हम एक ही परिवार का हिस्सा हैं। यात्रा हमें प्रकृति के समीप लेकर जाती है। प्राकृतिक सुन्दरता तथा शांति आंखों को आनन्द प्रदान करती है। कुछ समय के लिए हम अपनी रोज की मुसीबतों को भूल जाते हैं। यात्राओं से हम जीवन का साहसिक अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

यात्रा हमें सिखाती है कि हम रोज के जीवन की मुसीबतों को कैसे झेल सकते हैं। कई बार हमें रहने को स्थान नहीं उपलब्ध होता है। कई बार खाने का खाना हमारी पसन्द का नहीं होता। हमें सहनशीलता से कार्य करना चाहिए तथा मुसीबतों का हल निकालना चाहिए। इस प्रकार की शिक्षा किताबी ज्ञान से कहीं अधिक महत्त्व रखती है। इस प्रकार यात्राएं हमें जीवन के विभिन्न अनुभव प्रदान करती हैं।