सोने के अंडे देने वाली मुर्गी
Sone ka Anda Dene wali Murgi
एक बार एक किसान था। उसके पास एक मुर्गी थी। वह मुर्गी रोज एक सोने का अंडा दिया करती थी। किसान के मन में लालच आ गई। वह रोज एक अंडे से सन्तुष्ट नहीं था। एक दिन उसने सोचा कि अगर वह मुर्गी को मार दे तो सारे अंडे उसको मिल जाएंगे तथा वह अमीर हो जाएगा।
किसान ने मुर्गी को मारने का निर्णय लिया। वह एक ही बार में सारे अंडे प्राप्त करना चाहता था । उसने मुर्गी को मारकर उसका पेट काट दिया। किन्तु उसके पेट में से उसे कछ भी नहीं मिला। वह मुर्गी एक साधारण मुर्गी थी। उसके लालच भरे कारनामे से उसकी मुर्गी भी मर गई। उसने रोज का एक अंडा भी खो दिया। उसे अपनी भूल पर बहुत पछतावा हुआ।
शिक्षा : लालच बुरी बला है।
0 Comments