किसी प्रकाशक से पुस्तकें मँगवाने के लिए एक पत्र लिखो। 

सेवा में, 

प्रबंधक महोदय, 

धनपतराय एंड कम्पनी, 

1682, नई सड़क, दिल्ली-6 


विषय-पुस्तकों के क्रय हेतु। 


महोदय, 

कृपया निम्नलिखित पुस्तकें वी. पी. पी. द्वारा भेजने की कृपा करें। मैं इस पत्र के साथ एक हजार रुपए का ड्राफ्ट भेज रहा हूँ। सभी पुस्तकों पर 20% छूट देने की कृपा करें साथ ही डाक खर्च आपको वहन करना होगा। पुस्तकें नवीन संस्करण की हों तथा कहीं से भी कटी-फटी न हों अन्यथा ऐसी पुस्तकों का उत्तरदायित्व आपका होगा।

पुस्तक-सूची 

पुस्तक का नाम लेखक का नाम प्रतियाँ

1. पायोनियर मानक डॉ. अशोक उपाध्याय         50

हिंदी व्याकरण

2. बल्लभदास का रचना संसार डॉ. अशोक उपाध्याय 50

3. पायोनियर हिंदी कोर गाइड शिवशंकर पाठक 20

4. पायोनियर हिंदी इलेक्टिव गाइड शिवशंकर पाठक 20

5. के. पी. एस. सचित्र हिंदी व्याकरण डॉ. अशोक उपाध्याय  प्रत्येक भाग की 20-20 प्रतियाँ

(भाग-1, 2, 3) 

6. गीता प्रवचन विनोबा भावे 10

सधन्यवाद।

भवदीय, 

महेश प्रकाश उपाध्याय

प्राचार्य 

राजेन्द्रा पब्लिक स्कूल,

पंजवाना रोड़ 

सिरसा, हरियाणा