श्री जे.पी. बलोधी स्कूल में अध्यापक थे। सेवा-काल में ही उनकी हृदय-गति रुक जाने से मृत्यु हो गई। आप विद्यालय के प्राचार्य के रूप में प्रार्थना-सभा में शोक-सभा आयोजित की गई। शोक-सभा में उनके प्रति संवेदना प्रकट कीजिए।

उत्तर-प्यारे बच्चो और विद्वान साथियों! बड़े दुःख की बात है कि आज 15 मार्च को प्रातः 8 बजे काल के कर हाथों ने हमारे प्यारे शिक्षक साथी श्री जे.पी. बलोधी को छीन लिया है। आज सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उसी समय उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनका निधन हृदय-गति रुक जाने के कारण हुआ। वे एक आदर्श शिक्षक थे। उनकी मृत्यु पर मैं संवेदना प्रकट करता हूँ। ईश्वर उनके दुःखी परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ओउम् शांति-शांति-शांति!