एक रोचक बस यात्रा 
Ek Rochak Bus Yatra


पिछली गर्मी की छुट्टियों में दिल्ली से हरिद्वार तक बस यात्रा का हमें सुअवसर प्राप्त हुआ। उस बस में अन्य यात्री भी हमारी तरह गंगा के पवित्र जल में स्नान करने जा रहे थे। साधुओं का एक दल भी हमारी बस में यात्रा कर रहा था। जैसे ही बस चली, सभी यात्रियों ने 'हर हर गंगे', 'हर हर गंगे' तथा 'जय गंगा मैया की ध्वनि से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। बस में बैठी महिलाओं ने जन-संगीत आरंभ कर दिया। जैसे-जैसे बस आगे बढ़ती, अनेक मनोरम दृश्य देखने को मिलते। रास्ते इस कुछ स्थानों पर रुकी और यात्रियों की संख्या बढ़ती गई। स्थानाभाव के कारण यात्री अशांत होने से छोटे बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। वृद्ध स्त्रियों के मख मंडल पर प्रसन्नता झलक रही थी। जैसे ही बस हरिद्वार के निकट पहुंची और लहराती गंगा के दर्शन होने लगे, उस समय सभी यात्रियों का उत्साह और उल्लास देखते ही बनता था। बस की यह यात्रा आज भी हमारे स्मृति-पटल पर ताज़ा है।