तिरंगा झंडा 
Tiranga Jhanda


तिरंगा हमारा राष्ट्रीय झंडा है। इसमें तीन रंग हैं। इसके बीच में एक चक्र बना है। यह चक्र देश की प्रगति को दिखाता है। इस चक्र का रंग गहरा नीला है । इसे अशोक की लाट से लिया गया है। झंड का केसरिया रंग वीरता का प्रतीक है। हमारे देश के वीर सिपाही सदा देश के लिए अपने प्राणों की बाजी लगाते रहे हैं। तिरंगे का केसरिया रंग हमें त्याग और वीरता की राह दिखाता है। तिरंगे का सफेद रंग शांति का संदेश देता है। हमारा देश सारे संसार को शांति, दया और प्रेम का संदेश देता रहा है। झंड। का हरा रंग हमारी समृधि तथा हरियाली का प्रतीक है। हमारा देश कृषि प्रधान देश है। हमारे देश को समधि कृषि पर ही निर्भर है। यह हरा रंग यहाँ की खुशहाली के गीत गाता है। तिरंगा हमारे देश की शान है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा' सदा शान से लहराता है। इसको मेरा शत-शत प्रणाम।