एक आदर्श विद्यार्थी 
An Ideal Student


एक विद्यार्थी वह है जो विद्यालय या महाविद्यालय में शिक्षा प्राप्त करता है। वह अध्ययनकर्ता होता है व शिक्षा प्राप्त करता है। शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थी का चहुँमुखी विकास करना होता है। एक आदर्श विद्यार्थी अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करता है। अपना उद्देश्य प्राप्त करने के लिए वह अपना समय व्यर्थ' नहीं करता। वह शिक्षा, स्वास्थ्य, चरित्र किसी को भी नज़रअंदाज़ नहीं करता।

वह कक्षा, गृह-कार्य और शारीरिक व्यायाम में नियमित व समय का पाबन्द रहता है। वह अनुशासित, गंभीर, सत्यवादी और सतर्क रहने वाला होता है। वह अपनी पुस्तकों को बड़ी सावधानी से पढ़ता है, परन्तु वह किताबी-कीड़ा नहीं होता। वह किसी भी विषय को बिना समझे रटता नहीं है। वह पुस्तकालय का अच्छा प्रयोग करता है।

एक आदर्श विद्यार्थी चाहे वह बालक हो या बालिका मजबूत चरित्र का होता है। वह चरित्र की महत्ता को जानता है। अगर चरित्र नष्ट हो गया तो सब कुछ नष्ट हो गया। चरित्र का अर्थ है दिल व दिमाग के अच्छे गुण। वह दयालु, ईमानदार, गंभीर, मेहनती व सम्मान करने वाला होता है। उसका नैतिक साहस उच्च होता है। वह सत्य को स्वीकारने में कभी हिचकिचाता नहीं है चाहे उसे कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़े। वह अच्छे व्यवहार व अच्छे गुणों वाला होता है।

एक आदर्श विद्यार्थी जानता है कि ज्यादा कार्य और कोई खेल न खेलने से बालक उदासीन हो जाता है। वह कभी अपने शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह नहीं रहता। वह अपना कुछ समय शारीरिक व्यायाम व खेल के मैदान में व्यतीत करता है। वह दृढ़ता से इस कहावत पर विश्वास करता है कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है। वह जानता है कि एक स्वस्थ शरीर व अच्छे स्वास्थ्य की क्या महत्ता है। वह अच्छा. पौष्टिक व ताजा आहार खाता है। वह एक-एक मिनट का सदुपयोग करना जानता है। उसके लिए समय धन से अधिक कीमती है।

एक आदर्श विद्यार्थी जीवन का आनन्द लेता है, परन्तु सीमा के अन्दर रहकर। उसमें व्यसन नहीं होते व वह बुरी संगति से दूर रहता है। वह पर्यावरण के प्रति जागरूक, शिक्षकों व माता-पिता का आज्ञाकारी होता है। एक आदर्श विद्यार्थी आदर्श समाज व राष्ट्र बनाता है। ऐसे ऊर्जावान् विद्यार्थियों पर देश को हमेशा गर्व होता है।