अच्छा आचरण 
Good Manners


अच्छा आचरण इन्सान को सभ्य बनाता है। वह हमारे जीवन को शांतिदायक, आसान और रुचिकर बनाता है। एक सभ्य व्यक्ति का हर जगह स्वागत किया जाता है। सभ्य व्यक्ति से सभी स्नेह व प्रेम पर दुष्ट व्यक्ति से सभी घृणा व नफ़रत करते हैं। लोग इस प्रकार के लोगों से बहुत बचते हैं।

अच्छे आचरण से तात्पर्य है-अच्छा व्यवहार। यह हमारी कोमलता, कुलीनता और प्रतिष्ठा को प्रदर्शित करता है। इसका अर्थ हुआ, हमारी बातों, हमारी आदतों से किसी के दिल को ठेस नहीं पहुँचनी चाहिए। इसका अर्थ यह भी हुआ कि हमें दूसरों के बारे में कभी भी बुरा-भला नहीं कहना चाहिए। इसका मतलब हमें विनम्र भाषा और मीठी वाणी बोलनी चाहिए। अगर हम किसी से कोई सेवा' प्राप्त करें तो हमेशा उसका धन्यवाद करना चाहिए। हमें ज्यादा से ज्यादा कृतज्ञ शब्द का प्रयोग करना चाहिए पर सिर्फ तभी जब इसकी ज़रूरत पड़े। नम्रता का अर्थ है, बिना किसी झूठ को धारण किए हुए। इसका अर्थ है कि हममें दूसरों को प्रभावित करने का बल होना चाहिए। इसके लिए चाहे हमें अप्रिय सच ही क्यों न बोलना पड़े हमें नम्रता से बोलना चाहिए।

अच्छे आचरण का अर्थ है कि हम अपने बड़े-बूढ़ों और असहाय लोगों विशेषकर महिलाओं को आगे आने का अवसर प्रदान करें। वास्तव में बच्चों की मदद करना और उनका ध्यान रखना चाहिए। हम अपने आस-पास के वातावरण को भी साफ़ रखें। हम किसी के भावों को आहत न करें। किसी की गलती पर न हँसना भी सभ्यता का ही एक अंग है। जम्हाई लेने से पहले व नाक सिनकने से पहले अपने मुँह पर रूमाल रख लेना चाहिए।

चिड़ियों व बेजुबान जानवरों को मारना अच्छा आचरण नहीं कहलाता, बाग में से पत्तियाँ व फूल तोड़ना भी अच्छा आचरण नहीं है। अच्छी सभ्यता अच्छे आर्दशों व मित्रता को फैलाती है। वह एक स्वस्थ व शांतिपूर्ण जीवन का निर्माण करती है। अच्छे व्यवहार छोटी उम्र से सीखे जाते हैं। यह बहुत आसानी से सीखे जा सकते हैं व जल्दी ही पनप भी जाते हैं। यह सभी एक अच्छे विद्यालय, अध्यापन व ज्ञान का एक भाग है।