मेरा भारत
Mera Bharat
भारत मेरा देश है। यह संसार के सबसे पुराने देशों में से एक है। इसका इतिहास हज़ारों वर्ष पहले वैदिक काल व सिन्धु घाटी सभ्यता' के समय से है। मुझे अपने देश पर व लोगों पर गर्व है। जनसंख्या की दृष्टि से इसका संसार में द्वितीय स्थान है।
भारतीय उपमहाद्वीप एशिया के एक बड़े भाग पर स्थित है। ये हिमालय से हिन्द महासागर, द्वारका से दार्जिलिंग तक एक सूत्र में बँधा हुआ है। यहाँ पर बड़ी-बड़ी चोटियाँ, बड़ी नदियाँ व विभिन्नताएँ हैं जो अपने-आप में रोचक हैं। यह विभिन्न धर्मों की भूमि है, जैसे-हिन्दू, बौद्ध, जैन आदि। विभिन्न धर्मों के लोग यहाँ प्रेम, मित्रता व आपसी सामंजस्य से रहते हैं। भारत एक सम्प्रभु व धर्मनिरपेक्ष राज्य है। यहाँ पर जाति, धर्म व लिंग के आधार पर कोई भेद-भाव नहीं होता। कानून की नज़र में हर कोई बराबर है। भारत संसार का सबसे बड़ा प्रजातंत्र है।
भारत कई महापुरुषों की जन्मभूमि है, जैसे-गौतम बुद्ध, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, महाराणा प्रताप, शिवाजी, महारानी लक्ष्मीबाई, इन्दिरा गांधी आदि। यहाँ पर सभी प्रकार की जलवायु व छह मौसम पाए जाते हैं। पूरी दुनिया से लोग यहाँ आते हैं; चाहे वो पर्यटक हों, व्यापारी हों या तीर्थयात्री व विद्यार्थी।
भारत गाँवों का व किसानों का देश है। अधिकांश जनसंख्या प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से कृषि पर निर्भर है। औद्योगिक दृष्टि से भी यह विकसित देश है। यहाँ पर बहुत सी फैक्टरियाँ व मिलें हैं। भारत बहुत ही तीव्र गति से उन्नति कर रहा है, क्योंकि भारतीय बहुत मेहनती होते हैं। भारत अंग्रेजी राज्य के चंगुल से 15 अगस्त 1947 को आज़ाद हुआ। महात्मा गांधी का इसमें महत्त्वपूर्ण स्थान था। जन-गण-मन हमारा राष्ट्रीय गान है। कमल हमारा राष्ट्रीय फूल है। वन्दे मातरम् हमारा राष्ट्रीय गीत है।
0 Comments