मेरा पालतू जानवर
Mera Paltu Janwar
मेरा पालतू जानवर कुत्ता है। मैं उसे शेरू के नाम से पुकारता हूँ। यह बड़ा व बहादुर कुत्ता है। इसका रंग भूरा है। इसके बड़े कान हैं व एक टेढ़ी पूँछ है। इसकी आँखें भूरी हैं। शेरू हमारे परिवार के एक सदस्य की तरह है। मैं इसे बहुत प्यार करता हूँ। मैं इसके साथ प्रतिदिन सुबह और शाम खेलता हूँ। मैं इसे प्रतिदिन सैर के लिए ले जाता हूँ।
शेरू बहुत ही उपयोगी जानवर है। उसके होने से हम सुरक्षित महसूस करते हैं, क्योंकि उसकी उपस्थिति में किसी अजनबी की हमारे यहाँ आने की हिम्मत नहीं होती। यहाँ तक कि हमारे पड़ोसी भी उसके होने से सुरक्षित महसूस करते हैं। उसका भौंकना दहाड़ने की तरह है और उसका काटना खतरनाक है। दूसरे कुत्ते हमारे घर के नज़दीक नहीं आ सकते। लेकिन वह हानिकारक नहीं है। वह तीन वर्ष का है।
मैं उसकी अच्छी देखभाल करता हूँ। मैं उसे खिलाता, नहलाता हूँ और उसे व्यायाम व खेल के लिए घर की चारदीवारी से बाहर खुले स्थान पर ले जाता हूँ। मैं उसके बिना अपना जीवन सोच ही नहीं सकता। मेरे पिताजी उसे महीने में एक बार डॉक्टर के पास ले जाते हैं। लेकिन हम उसे माँस नहीं खिलाते। वह शाकाहारी है। उसका पसंदीदा खाना रोटी व दूध है। उसे बिस्किट व मिठाई भी पसंद है। वह मेरे और मेरे माता-पिता के संकेतों को खूब अच्छी तरह समझता है। वह हमारी आज्ञा तुरंत मानता है। वह बहुत ही वफादार, प्यारा व बहादुर है। यहाँ तक कि वह अपने जीवन का बलिदान' भी हमारे लिए कर सकता
मुझे अपने पालतू कुत्ते पर गर्व है।
0 Comments