सुबह की सैर निबंध
Subah Ki Sair Essay
यह हमारा कर्तव्य है कि हम स्वयं को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखें। यह हमारा सामाजिक कर्त्तव्य भी है। हमें अपने शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं रखनी चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए व्यक्ति को कुछ व्यायाम करना पड़ता है परन्तु टहलना एक सबसे अच्छा व्यायाम है, यह प्रत्येक के लिए लाभदायक है। यह बुजुर्ग, युवा, पुरुष, महिला और बच्चों के लिए अच्छा व्यायाम है। यह गर्भवती महिलाओं के लिए भी उपयोगी है। टहलने के लिए सुबह का समय सर्वोत्तम है। सुबह के समय जब सूरज निकलता है तब वातावरण शांत व सूरज की किरणें आनन्ददायी होती हैं।
मैं प्रतिदिन सुबह की सैर करता हूँ। मेरा प्रिय मित्र व मेरा पड़ोसी वैभव भी कभी-कभी मेरे साथ आता है। कभी-कभी जब वह नहीं होता तब मैं अकेला जाता हूँ। मेरे घर से थोड़ी दूरी पर एक बड़ा पार्क है। उसमें विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे व फूल हैं। पार्क के बीच में एक बड़ी झील भी है। इसमें विभिन्न प्रकार की पानी की चिड़िया व पालतू बत्तखें भी हैं। यह पार्क को और भी सुन्दर बनाते हैं। मैं गरमियों में सुबह पाँच बजे तथा सर्दियों में सुबह साढ़े पाँच बजे उठता हूँ। प्रकृति का आनन्द लेने के लिए मैं सैर करता हूँ। वैभव और मैं एक साथ इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जाते हैं। जब सूरज निकलता है तो वहाँ पर बहुत से लोग, पुरुष व महिलाएँ और सभी उम्र के लोग आते हैं। वे खली हवा में सैर का आनन्द लेते हैं। सुहावनी सुबह, चिड़ियों की चहचहाहट, ओस से भीगे हुए फूल व हरी घास हमारा पार्क में स्वागत करते हैं।
सूर्योदय का सुनहरा दृश्य बहुत ही आकर्षक लगता है। वह धीरे-धीरे सुनहरा से लाल होता जाता है। क्षितिज पर ऐसा प्रतीत होता है जैसे यह परियों का देश हो। कभी-कभी मैं ओस से भीगी घास पर नंगे पैर चलता हूँ। यह कार्य मैं पतझड़ तथा गर्मियों के मौसम में करता हूँ। भीगी घास हमारी आँखों व नसों के लिए लाभदायक होती है और हम ताज़गी महसूस करते हैं। यहाँ पर विभिन्न प्रकार के मौसमी फूल भी हैं। बसंत ऋतु में हवा सुगन्धित होती है।
यहाँ पर लोग टहलने के अलावा व्यायाम, योग व बैन्च पर बैठकर बातें भी करते हैं। कुछ लोग बैडमिंटन तथा कुछ लोग जॉगिंग में व्यस्त रहते हैं। पौने सात बजे हम घर वापस आ जाते हैं। हम ताज़गी से परिपूर्ण होकर वापस लौटते तथा तैयार होकर स्कूल जाते हैं।
सुबह के समय प्रकृति का सौंदर्य अपनी चरम सीमा पर होता है इसका हमारे मस्तिष्क व शरीर पर लाभदायक प्रभाव पड़ता है।
0 Comments