ताजमहल निबंध 

Taj Mahal

ताजमहल आगरा में है। आगरा में और भी कई ऐतिहासिक इमारतें हैं। परन्तु ताज उन सबसे अधिक प्रसिद्ध है। यह मुगलकालीन खूबसूरत' कृति है और संसार के अजूबों में से एक है। यह वाकई में आश्चर्यजनक रूप से खूबसूरत है। यह अलग-अलग समय पर अलग-अलग रूप में दिखाई देता है। चन्द्रमा की रोशनी में यह सबसे अधिक खूबसूरत दिखाई देता है। सुबह के समय इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। एक बार में ताजमहल को देखना आसान नहीं है।

हजारों लोग भारत के व भारत के बाहर से ताजमहल को देखने आते हैं। दुनिया की और कोई भी इमारत इतनी रमणीय व खूबसूरत नहीं है, जितनी की यह इमारत। उसकी खूबसूरती व वैभव को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। कवियों ने इसकी प्रशंसा में कई कविताएँ लिखी हैं। सम्राट शाहजहाँ ने ताजमहल को अपनी रानी मुमताज महल की याद में बनवाया था। बच्चे के जन्म के समय उनकी मृत्यु हो गई। उनकी कब्र यहाँ बनवाई गई। यह यमुना के किनारे बना है। यह एक बहुत बड़े लाल चबूतरे पर बना है। ताजमहल सफ़ेद संगमरमर से बना है। इसे बनाने में सत्रह वर्ष लगे।

फव्वारे व पानी के छोटे-छोटे तालाब ताजमहल के सामने बने हैं जो कि इसकी खूबसूरती को बढ़ाते है। पानी में ताज की परछाई बहुत-ही खूबसूरत लगती है। ताजमहल के चारों तरफ चार-मिनारें हैं। चारो तरफ हरी घास का मैदान है। यह स्थान परियों के देश जैसा लगता है। इसके अन्दर शाहजहाँ व मुमताज महल की कबें हैं।

किसी भी यात्री की विदेश यात्रा तब तक पूरी नहीं होती जब तक वह ताजमहल न देख ले। ताजमहल का आकर्षण बहुत अधिक है।