अखबार का महत्व
Value of Newspaper
अखबार हमारे जीवन का भाग और एक पोटली है। बहुत से शिक्षित लोग अपना दिन अखबार से शुरू करते हैं। अखबार के बिना बहुत से लोगों का चाय व नाश्ता भी संभव नहीं होता है। हम लोग सुबह अखबार वाले की प्रतीक्षा करते हैं कि अखबार वाला शीघ्र से शीघ्र आए जिससे हमें देश-भर की सारी ताज़ी खबरें प्राप्त हों। देश के अशिक्षित' व अनपढ़ लोग दूसरों के द्वारा खबरें सुनना बहुत पसंद करते हैं। संसार तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। चीजें बहुत ही जल्द नए से नया रूप ले रही हैं। अखबार एक बहुत ही सस्ता, बढ़िया ज्ञान और जानकारी का स्रोत है। यह नई गतिविधियों को जानने का मुख्य साधन है।
अखबार खबरें, इरादे, झलकियाँ व मनोरंजन प्रदान करता है। यह पढ़ने वालों को विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी देता है। सिर्फ अखबार ही एक ऐसा साधन है जिसके द्वारा सरकार को जनता के बारे में और जनता को सरकार की राजनीति का पता चलता है। वर्गीकरण के माध्यम से जनता को रोज़गार की प्राप्ति भी होती है। वह ब्रिकी को बढ़ाकर उद्योगों को भी बढ़ाते हैं।
अच्छे अखबार हमेशा सामाजिक बुराइयों और दहेज प्रथा को खत्म करने का प्रयास करते हैं, सामाजिक कुरीतियों बाल-विवाह, जात-पाँत आदि के भेद-भाव-को खत्म करने का प्रयास करते हैं। अखबार में बहुत से अच्छे लेख व उदाहरण छपते हैं जो पाठकों को अपने बारे में ज्ञान कराते हैं। इसमें कहानियाँ, कॉमिक्स, कार्टून्स, बहुत-सी कविताएँ, व्याख्यान एवं चित्र या तसवीरें आदि होती हैं जिनकी मदद से हमें मुशकिल चीज़ों को समझने का अवसर मिलता है।
भारत में ही रोजाना अनेकों अखबार अलग-अलग भाषा में प्रकाशित होते हैं। हिन्दी, अंग्रेजी तथा अन्य भाषाओं के अखबार पढ़ने वाले लाखों लोग हैं। शिक्षा के प्रचार से इनको पढ़ने वालों की संख्या दिन-प्रतिदिन निरन्तर बढ़ रही है। जनसमुदाय में इसकी बहुत ही शक्ति व महत्ता है।
0 Comments