नारी 
Nari



जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं।

मनुस्मृति


सभी महान कार्यों के आरंभ में औरत का हाथ रहा है।

लामार्टिन


स्त्रियों के हक पवित्र हैं। उन्हें दिए गए अधिकार अबाधित रहें, इस बात की सावधानी रखो।।

हजरत मोहम्मद


आभूषणों से स्त्रियां नहीं सजतीं, वे सजती हैं अपने सत्य से, अपने रूप से और अपने स्वभाव की पवित्रता से।

जयशंकर प्रसाद


यदि पुरुष के जीवनविकास में स्त्री का आकर्षण विनाशकारी होता तो प्रकृति यह आकर्षण पैदा ही क्यों करती?

यशपाल


नारी के बिना पुरुष की बाल्यावस्था असहाय है, युवावस्था आनंदरहित हैं। और वृद्धावस्था सांत्वनाशून्य है।

भगवतीचरण वर्मा


लज्जा और विनय ही भारत की देवियों का आभूषण है।

प्रेमचंद


पुरुष में नारी के गुण आ जाते हैं तो वह महात्मा बन जाता है। नारी में पुरुष के गुण आ जाते हैं तो वह कुलटा हो जाती है।

प्रेमचंद


पुरुषों की शिक्षा स्त्रियों को देना हानिकारक है। शारीरिक व मानसिक दोनों तलों पर, दोनों की प्रकृति भिन्न है। दोनों के लिए एक ही पाठ्यक्रम देना नारीत्व की हत्या करना है। इससे वह पुरुष तो नहीं बन सकीं किंतु नकली पुरुष बनकर रह गईं।

आचार्य रजनीश


केवल सेवा के कारण ही नारी को स्वर्ग में भी महती प्रतिष्ठा मिलती है।

मनुस्मृति


स्त्री का प्रेम पुरुष को कार्य में असफल, व्यवहार में झूठा, अनुत्तरदायी और जीवन में आवारा बना देता है।

यशपाल


एक आदर्श जननी सौ गुरुओं से भी श्रेष्ठ है।

जाज हर्बर्ट



एक स्त्री का शासन ही पुरुष के लिए कठिन काम है।

वृंदावनलाल वर्मा


मानव सभ्यता पर महान महिलाओं के प्रभाव की छाप महसूस की जा सकती है।

इमर्सन


महिलाओं के साथ भेदभाव करने के लिए पुरुषों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

महात्मा गांधी