नीति 

Niti



जिस प्रयत्न से कार्यसिद्धि हो वही उपाय करना चाहिए।

चाणक्य


किसी भी कार्य की हितअहित संबंधी योजना को गुप्त रखने से ही कार्य सिद्ध हो पाता है।

चाणक्य


बहुत नपेतुले और कम शब्दों में अपनी बात कहना ही सफल कूटनीति की कला है।

बिल ड्यूरेंट


पुराना व्यभिचारी, झूठा राजा और घमंडी फकीर अभिशप्त होते हैं।

पं. श्रीराम शर्मा आचार्य


दाग जो लागा नील का, सौ मन साबुन धोय। कोटि जतन परबोधिये, काग हंस न होय।।

कबीर


केवल नीति का आश्रय लेना कायरता है और शक्ति का प्रयोग करना पशुता है।

कालीदास


अपराधियों को इसलिए फांसी पर लटकाया जाता है ताकि अपराध न हो सकें।

लार्ड हेलिफेक्स


जो उपदेश आत्मा से निकलता है, वही आत्मा पर सबसे ज्यादा कारगर होता है।

टामस फुलर


जो बुराई को बिना विरोध किए स्वीकार लेता है, वह स्वयं वस्तुतः बुराई में सहयोगी होता है।

मार्टिन लूथर किंग


मीठी बातों से हर किसी को सुख मिलता है। कठोर बातों का त्याग एक तरह से वशीकरण मंत्र है।

तुलसीदास