धन
Dhan
कुछ जीव हैं जिनसे सावधान रहना चाहिए। वे हैं धनवान आदमी, कुत्ता, सांड और शराबी।
रामकृष्ण परमहंस
धन का देना मित्रता का कारण होता है, परंतु वापस लेना शत्रुता का।
शुक्राचार्य
धन तभी धन है जब वह किसी उद्योग उपयोग में लगा रहे, अन्यथा उसमें और कूड़ेकरकट में क्या अंतर?
पं. श्रीराम शर्मा आचार्य
धन जैसे ही अपनी सीमा लांघता है, कुरूप दिखने लगता है।
अज्ञात
पैसा बचाने और खर्च करने वाला व्यक्ति सबसे सुखी है, क्योंकि वह दोनों तरह के आनंद ले सकता है।
सैमुअल जॉनसन
अगर आगेआगे धन हो तो सब रास्ते आसानी से खुलते जाते हैं।
शेक्सपीयर
संपत्ति को अपने अधिकार में रखो, स्वयं संपत्ति के अधिकार में मत हो। जाओ।
अज्ञात
तलवार की कीमत म्यान से नहीं, बल्कि धार से मापी जाती है; इसी प्रकार मानव की कीमत धन से नहीं, सदाचार से आंकी जाती है।
पं. श्रीराम शर्मा आचार्य
धन हाथ या पैर के समान है। उसका उपयोग कीजिए, अन्यथा आप उसे खो देंगे।
हेनरी फोर्ड
0 Comments