भाग्य
Bhagya
यद्यपि सब एक ही मिट्टी के बने हैं, तथापि कुछ आदेश देते हैं और कुछ उसका पालन करते हैं।
लांगफेलो
दुर्भाग्य हमेशा उसी दरवाजे से आता है, जो हम खुला छोड़कर रखते हैं।
लोकोक्ति
एक कार्य को बो दो और एक आदत प्राप्त कर लो, एक आदत को बो दो और एक चरित्र प्राप्त कर लो, एक चरित्र को बो दो और एक भाग्य प्राप्त कर लो।
जी.डी. वार्डमेन
उत्साह आदमी की भाग्यशीलता का पैमाना है।
तिरुवलपुर
एक की मूर्खता से दूसरे का भाग्य बनता है।
बेकन
किस्मत जिसे दुलार करती है, उसे मूर्ख बना देती है।
बेकन
बालक का भाग्य सदैव उसकी मां द्वारा निर्मित होता है।
नेपोलियन
भाग्य पुरुषार्थ के पीछे चलता है अर्थात् पुरुषार्थ के द्वारा भाग्य अनुकूल हो जाता है।
चाणक्य
भाग्य क्या है? भूत में किए गए कर्म। इसलिए प्रयत्न से भाग्य पलटा जा सकता है।
महर्षि रमण
सौभाग्य हमेशा परिश्रम के साथ दिखाई देता है।
गोल्डस्मिथ
अभिमान और घृणा ही भाग्य को रोककर नष्ट करते हैं।
अज्ञात
भाग्यवादी सिद्धांत कायर पुरुषों का है।
अज्ञात
महान उद्देश्य से शासित व्यक्ति को भाग्य नहीं रोक सकता।
अज्ञात
अपने पुरुषार्थ से अर्जित ऐश्वर्य का ही दूसरा नाम सौभाग्य है।
अज्ञात
0 Comments