कम्प्यूटर के लाभ
Computer Ke Labh
कम्प्यूटर बीसवीं शताब्दी के महानतम आविष्कारों में से एक है। इसने बीसवीं सदी के समाज को पर्ण रूप से परिवर्तित करके उसे एक नयी दिशा दी है। आधुनिक कम्प्यूटर के आविष्कार का श्रेय चार्ल्स बैवेज नामक वैज्ञानिक को दिया जाता है। किन्तु तब से अब तक कम्प्यूटर में अनेकों सुधार आ चुके हैं। कम्प्यूटर ने मानव जीवन को अत्यंत आरामदायक बना दिया है। इसने मानव जीवन के प्रत्येक क्षेत्र को प्रभावित किया है। यह एक बहुउद्देशीय मशीन है। यह गिनती कर सकने में सक्षम है। यह विभिन्न वस्तुओं के डिजाइन तैयार कर सकता है। यह टंकण मशीन भी है। कम्प्यूटर में हम अपनी जानकारी को सुरक्षित कर सकते हैं तथा समय आने पर उसे देख सकते हैं। कम्प्यूटर कई प्रकार के होते हैं जैसे डिजीटल, एनालॉग तथा हाईब्रिड कम्प्यूटर। इन कम्प्यूटरों की कार्यविधि भी भिन्न होती है। आज के युग में कम्प्यूटर मानव जीवन का अभिन्न अंग है। बैंकों कार्यालयों, रेलवे आरक्षण, कोषागारों. औद्योगिक संस्थाओं शेयर बाजारों में कम्प्यूटर आवश्यक है। कम्प्यूटर में एक साथ अनेकों किताबों तथा आँकड़ों को संरक्षित किया जा सकता है।
लैपटॉप कम्प्यूटर का आधुनिक रूप है। इसे किसी भी स्थान पर आसानी से प्रयोग किया जा सकता है क्योंकि यह अत्यंत छोटा तथा हल्का होता है। वैज्ञानिकों ने अब तो सुपर कम्प्यूटर का भी आविष्कार कर लिया है। सुपर कम्प्यूटर इतना शक्तिशाली तथा उन्नत है कि कुछ पलों में ही अरबों तथा खरबों की संख्या का जोड़, घटाव तथा गुणा आदि करके उत्तर दे सकता है। कम्प्यूटर ने ही मानव की अंतरिक्ष यात्रा को इतना आसान कर दिया है कि अब मनुष्य मंगल तथा अन्यों ग्रहों की यात्रा करने के सपने देख रहा है। कम्प्यूटर ने हर कठिन कार्य को आसान बना दिया है। कम्प्यूटर निश्चय ही विज्ञान का बहुमूल्य वरदान है।
0 Comments