शेर
Lion
शेर एक बहादुर तथा शक्तिशाली पशु है। यह जंगल का राजा कहलाता है। यह हमारी बस्तियों तथा मोहल्लों में नहीं रह सकता। यह स्वतंत्रताप्रिय तथा सुन्दर पश है। यह पाँच से छ: फीट या उससे भी ज्यादा लंबा होता है। यह जंगल, घनी झाड़ियों, गुफाओं तथा बड़ी चट्टानों के नीचे छिपकर रहता है। यह एक शुद्ध मांसाहारी पशु है। जंगल में रहकर यह जंगल के जानवरों का शिकार करता है। जंगल के सभी पशु इससे डरते हैं। इसकी आवाज भी बहत तेज होती है। जब यह दहाड़ता है तो पूरा जंगल गूंज जाता है। यह अत्यंत तेजी से दौड़ता है। तेजी से दौड़कर शेर, हिरन, बारहसिंगा, जैब्रा आदि पशुओं का शिकार कर लेता है। शेर के पंजों तथा जबड़ों में अत्यंत शक्ति होती है। यह अपने नुकीले पंजों तथा तेज दाँतों से किसी को भी चन्द पलों में खत्म कर सकता है। शेर एक सुन्दर पशु है। मनुष्य इसकी सुन्दर खाल प्राप्त करने के लिये इसका वध कर देते हैं। आजकल शिकारी बड़ी संख्या में शेरों को मार रहे हैं। शेरों का शिकार करना तथा उनकी खालें बेचना दण्डनीय अपराध है।
हमें इसे सरक्षित रखने का प्रयास करना चाहिये। हम शेरों को चिड़ियाघर तथा सर्कस में भी देख सकते हैं। सर्कस में शेर का खेल सबसे अंत में दिखाया जाता है। जब रिंगमास्टर के आदेश पर शेर आग के छल्लों में कूदकर दिखाता है तो सहसा इसकी बुद्धिमानी पर विश्वास नहीं होता है। अशोक की लाट पर भी चारों दिशाओं में मुँह किये चार शेर दिखाये गये हैं। शेर वीरता का प्रतीक है। शेर केवल एक हिंसक पशु ही नहीं है बल्कि इसमें बहत से ऐसे गुण हैं जिन्हें हम अपने जीवन में उत्पन्न कर सकते हैं। इसका साहस, निर्भयता, अनुशासन, शिकार करने के लिये अपार धैर्य आदि गुण इसको सभी प्राणियों में प्रमुख स्थान दिलाते हैं तथा इसे वास्तव में जंगल का राजा बना देते हैं। हम भी इसके इन गुणों को अपनाकर अपना जीवन आदर्श बना सकते हैं।
0 Comments