मेरे प्रधानाचार्य 
Mere Pradhanacharya



मेरा नाम सूरज कुमार है। मैं कक्षा सात का छात्र हूँ तथा सेण्ट डेविड स्कूल में पढ़ता हूँ। मेरे विद्यालय के प्रधानाचार्य का नाम श्री विवेक तिवारी है। उनमें वे सभी गुण हैं जो एक प्रधानाचार्य जैसे महत्वपूर्ण पद पर होने वाले व्यक्ति में होने चाहिये।


वह सादा जीवन उच्च विचार में विश्वास करने वाले व्यक्ति हैं तथा जीवन को सिद्धान्तों के साथ जीने में विश्वास रखते हैं। वे सदैव सादा, साफ किन्तु गरिमामय वस्त्रों को पहनकर विद्यालय आते हैं। वह सदैव कुर्ता-पाजामा या धोती कुर्ता पहनते हैं। सिर पर टोपी भी लगाते हैं। वे सदैव सूती वस्त्र ही पहनते हैं।


श्री विवेक अत्यंत कर्तव्यनिष्ठ तथा जिम्मेदार व्यक्ति हैं। वह प्रातः जल्दी ही विद्यालय आ जाते हैं तथा छुट्टी होने के बाद भी काम करते रहते हैं। वह अध्यापकों को अत्यधिक प्रभावित करते हैं। उनसे प्रभावित होकर ही शिक्षकगण भी छात्रों को पूरी निष्ठा के साथ पढ़ाते हैं। हमारे प्रधानाचार्य वास्तव में विद्यालय के लीडर हैं। छात्र, अध्यापक, बाबू, चपरासी सभी उनसे प्रभावित हैं तथा उनका सम्मान करते हैं। श्री विवेक वास्तव में एक आदर्श प्रधानाचार्य है तथा उनकी सफलता का कारण उनके व्यक्तिगत गुण हैं।