समुद्री जीव कितना तेज तैर सकते
हैं
Samudri jeev kitna tez tair sakte hein
समुद्र के पानी में हजारों प्रकार के जंतु रहते हैं।
इनमें अनेकों प्रकार की मछलियां, कछुए, मगरमच्छ, ईल, व्हेल आदि मुख्य हैं। ये सभी जीव पानी में तैरते रहते हैं। स्वोर्ड फिश नाम की
मछली पानी में तैरने वाले जंतुओं में, सबसे तेज रफ्तार वाली है। इसका वेग
95 कि. मी. प्रति घंटा है। तैरने की गति में दूसरा स्थान सेल फिश का है। यह 85
कि.मी. प्रति घंटा के वेग से तैर सकती है। टुन्नी और इंद्रधनुष के रंग वाली
चित्तीदार मछली 75 कि.मी. प्रति घंटा के वेग से तैर सकती है। डोलफिन की गति 65
कि.मी. प्रति घंटा तक होती है।
इसके अतिरिक्त टारपोन 55 कि.मी., शार्क 45 कि.मी., ट्राउट 35 कि.मी., सालमन 25 कि.मी., ईल, व्हेल, पाइक 15 कि.मी. प्रति घंटा के वेग से तैर सकती हैं। कुछ समुद्री जीव ऐसे हैं
जिनका तैरने का समय 10 कि.मी. प्रति घंटा से भी कम होता है। इनमें मुख्यतः के फिश, कार्प, टेंच, पर्च, ओक्टोपस आदि हैं। इन जंतुओं के तैरने के आंकड़े प्रयोगात्मक तथ्यों पर आधारित
है। ये आंकड़े सामान्य वेग के नहीं बल्कि अधिकतम वेग के हैं।
0 Comments