दूध का रंग सफेद क्यों दिखाई देता
है
Doodh ka Rang Safed kyo dikhai deta hai
सूर्य के प्रकाश में दूध अथवा दही कर रंग सफेद दिखाई
देता है। लेकिन यदि इसको लाल प्रकाश में देखा जाए तो
इसका रंग लाल दिखाई देने लगेगा और हो या नीले प्रकाश में देखने पर यह क्रमशः हरे
या नीले रंग का दिखाई देगा।
हम जानते है कि सूर्य का प्रकाश जो देखने में रंगहीन
लगता है, वास्तव में सात रंगों से मिल कर
बना है। ये रंग हैं-बैंगनी, जामुनी, नीला, हरा, पीला, नारंगी और लाल। इन रंगों को एक
प्रिज्म की सहायता से अलग-अलग किया जा सकता है। किसी भी चीज का रंग इस बात पर
निर्भर करता है कि उस वस्तु से कौन-सा रंग परावर्तित होकर हमारी आंखों तक पहुंच
रहा है? वस्तु से जो रंग परावर्तित होकर
हमारी आंखों तक पहुंचेगा, वस्तु हमें उसी रंग की
दिखाई देगी। दूध और दही के अणुओं की रचना कुछ ऐसी है कि ये इन सात रंगों को
परावर्तित कर देते हैं अतः जब दूध, दही पर सूर्य का
प्रकाश पड़ता है तो इसमें उपस्थित सभी रंग परावर्तित होकर हमारी आंखें तक पहुंच
जाते हैं। चूंकि इन सातां रंगों का मिश्रण सफेद रंग पैदा करता है, इसलिए दूध या दही का रंग हमें सफेद दिखाई देगी।
0 Comments