महिलाओं की आवाज सुरीली क्यों होती है
Mahilao ki Awaz Suruli kyo hoti hai
सामान्यतः जब बच्चा किशोरावस्था में पदार्पण करता है तो इस उम्र में लड़के या लड़कियों की शरीर की ग्रंथियां में विशेष प्रकार के हारमोंस पैदा होने शुरू हो जाते हैं जिन्हें हम सेक्स हारमोंस कहते हैं। इन हारमोंस के पैदा होने के साथ ही लड़के
और लड़कियों के शरीरों में बहुत से परिवर्तन आने शुरू हो जाते हैं। लड़कियों में मासिक स्राव आना शुरू हो जाता है, छवियां उभरना शुरू हो जाती हैं, जबकि लड़कों के मूंछ और बगल में बाल आने शुरू हो जाते हैं एवं शिश्न में उत्तेजना शुरू हो जाती है। इसी उम्र में लड़कों की आवाज भारी होना शुरू हो जाती है। लड़कों में 'टेस्टोस्टेरोन' नामक हारमोन पैदा होने की वजह से उनकी आवाज में भारीपन आ जाता है। आवाज पैदा करने वाले अंगों की लंबाई और मोटाई बढ़ जाती है जबकि यह हारमोंस लड़कियों में पैदा नहीं होते। लेकिन फिर भी लड़कियों की आवाज में कुछ परिवर्तन हो जाता है। इन्हीं सब कारणों से लड़कियों की आवाज सुरीली होती है। देखा भी गया है बच्चों की आवाज लड़का हो या लड़की सुरीली होती है।
0 Comments