पारिस्थितिकी संतुलन (इकोलॉजिकल बैलेंस ) का क्या अर्थ है?
प्रकृति की अपरिवर्तनीय रहने की क्षमता को प्राकृतिक संतुलन या पारिस्थितिकी संतुलन कहा जाता है। पूरी पृथ्वी एक पारिस्थितिकी तंत्र है। एक ऐसा तंत्र, जो पौधों-जंतुओं के बीच और उनके चारों ओर मौजूद चीजों के बीच आदान-प्रदान का काम करता है। सिद्धांत में पारिस्थितिकी तंत्र बंद चक्र है, लेकिन व्यवहार में यह कभी भी संतुलन की स्थिति में नहीं आता। संतुलित समुदाय के संघटक के साथ इसका धीरे-धीरे पुनः संयोजन या पुनः व्यवस्थापन लगातार होता रहता है। वनों की कटाई करके, वायुमंडल को प्रदूषित करके, प्राकृतिक आवासों, झीलों व समुद्रों को नष्ट करके, तीव्र औद्योगिकीकरण और कभी-कभी नई बीमारियों के फैलने से मनुष्य अक्सर आकस्मिक पारिस्थितिकी असंतुलन का जिम्मेदार बनता है।
0 Comments