पारिस्थितिकी तंत्र के चार तत्व (एलीमेंट) कौन-से हैं?
पारिस्थितिकी तंत्र के चार तत्व हैं-
1. अजीवी पर्यावरण (नॉन लिविंग एन्वायरमेंट)
2. उत्पादक यानी हरे पौधे (प्रोड्यूसर)
3. उपभोक्ता (कंज्यूमर)
4. जैव अपघटक यानी चीजों को सड़ाने वाले जीव (डिकम्पोजर)
अजीवी पर्यावरण में आते हैं सूर्य का प्रकाश, जल, ऑक्सीजन, खनिज, मृत पौधे और जंतुओं से जुड़े पदार्थ। पारिस्थितिकी तंत्र के उत्पादक हरे पेड़-पौधे हैं। शाकाहारी और मांसाहारी, दोनों प्रकार के जीव-जंतु उपभोक्ता की श्रेणी में आते है। बैक्टीरिया, फंजाई और कीड़े-मकोड़े अपघटक श्रेणी में आते हैं, जो मृत पौधों और जंतुओं को अपघटित कर देते हैं।
0 Comments