पारिस्थितिकी विज्ञान (इकोलॉजी ) क्या है?



पारिस्थितिकी विज्ञान विज्ञान की वह शाखा है, जो जीवन के विविध रूपों के आपसी और उनके चारों ओर की चीजों के बीच संबंध से जुड़ी है। इकोलॉजी शब्द की रचना 1866 में अर्नेस्ट हेकेल ने की थी। यह दो प्राचीन ग्रीक शब्दों से लिया गया है, जिनका अर्थ 'घर का अध्ययन' है। इकोलॉजी शब्द ग्रीक शब्द वपावे से आया है, जिसका अर्थ हाउसहोल्ड यानी परिवार अथवा पारिवारिक इकाई से है ।

पारिस्थितिकी तंत्र (इको सिस्टम) को हम कैसे परिभाषित कर सकते हैं? पारिस्थितिकी तंत्र एक ऐसी कार्यकारी इकाई है, जिसके तहत किसी क्षेत्र के पर्यावरण के सभी पक्ष और एक-दूसरे से संपर्क करने वाले जीव-जंतु आते हैं। इसके तहत सभी अजैविक (एबायोटिक) और जैविक (बायोटिक) अवयव आते हैं।