मांसाहारी जीव (कार्निवोर्स) Carnivorous क्या होते हैं?



ऐसे जीव, जो दूसरे जंतुओं को खाते हैं, मांसभक्षी या मांसाहारी जीव कहलाते हैं, जैसे- शेर, भालू, बिल्ली, कुत्ता, भेड़िया, नेवला आदि। मांस को फाड़ने और चबाने के लिए मांसाहारी जीवों में विशिष्ट दांत होते हैं। दूसरे शब्दों में, मांस खाने वाले सभी जीव मांसाहारी कहलाते हैं। मांस को पचाने के लिए इनके शरीर में विशेष एंजाइम पैदा होते हैं।