जीवोम (बायोम) Biome क्या है? 



जीवोम या बायोम पौधों और जंतुओं का एक ऐसा विशाल प्राकृतिक जमावड़ा है, जो वनस्पति और जलवायु की एक जैसी पद्धति द्वारा आकार लेता है यानी मौसम, भूगोल और जीवों की समानता वाला इलाका। बायोम के कुछ उदाहरण हैं- पर्वतीय बायोम, रेगिस्तानी बायोम, घास के मैदान का बायोम, टुंड्रा बायोम आदि। बायोडिग्रेडेशन (जैव क्षरण) शब्द का क्या अर्थ है? पदार्थों को सूक्ष्मजीवियों खासकर एरोबिक बैक्टीरिया द्वारा तोड़ा जाना बायोडिग्रेडेशन या जैव क्षरण कहलाता है। उदाहरण के रूप में चीनी का आसानी से बायोडिग्रेडेशन हो जाता लेकिन डिटरजेंट और कीटनाशक बैक्टीरिया का कड़ा प्रतिरोध करते हैं। आसानी से जैव क्षरित हो जाने वाले पदार्थों में क्षरण की प्राकृतिक प्रक्रिया संघनन और द्रवीकरण का कारण बनती है।