मृतजीवी (सैप्रोफाइट्स) Saprotrophic क्या होते है?



ऐसे जीव, जो अपने भोजन के लिए मृत और सड़े-गले कार्बनिक पदार्थों पर निर्भर होते हैं, वे मृतजीवी कहलाते हैं। ज्यादातर मृतजीवी फफूंद और जीवाणु (फंजाई और बैक्टीरिया) होते हैं, जिनमें क्लोरोफिल नहीं होता है। कई अन्य जंतु भी मृत पौधे और जंतुओं को खाते हैं। ये लाभदायक मुर्दाखोर होते हैं और कूड़े के ढेर में मौजूद जैविक पदार्थ को पोषक तत्वों में बदलकर खेतों की उर्वरता बढ़ाते हैं ।