परजीवी (पैरासाइट्स) Parasites क्या होते हैं? 



परजीवी वे जंतु या पौधे होते हैं, जो जीवित पौधों के ऊपर या जंतुओं के शरीर के अंदर रहते हैं। ऐसे परजीवी, जो किसी जंतु के अंदर रहते हैं, जैसे कि यकृत कृमि और फीता कृमि अंतःपरजीवी कहलाते हैं और जो बाहर रहते हैं, जैसे कि पिस्सू और जूं, वे बाह्य परजीवी कहलाते हैं। ये उस पौधे या जीव के लिए हानिकारक होते हैं, जिसके यहां ये रहते हैं।