सूर्य (सूरज) 
Sun
सूर्य हमें प्रात:काल आकाश में दिखाई देता है। इसी के कारण दिन होता है। जब यह आकाश में प्रकट होता है तो हर तरफ अपना उजाला बिखेर देता है। यह ऐसा दिखता है मानो आग का एक गोला है। यह रोज प्रात: पूर्व दिशा में से निकलता है। है। यह पृथ्वी को अपना प्रकाश देता है। यह प्रकाश देने के साथ ही उष्मा भी। देता है। इसकी धूप स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है। सूर्य के प्रकाश से हमें  विटामिन डी मिलता है जो कि रिकेट्स के मरीजों के लिए बहुत अच्छा होता है। इसका प्रकाश बहुत तेज होता है। हम इसे नंगी आँखों से नहीं देख सकते। क्योंकि इसका प्रकाश इतना तेज होता है कि नंगी आँखों से देखने पर अंधे होने का खतरा बना रहता है। अत: इसे हमेशा चश्मा लगाकर ही देखना चाहिए। सूर्य के प्रकाश से सात रंग की किरणें निकलती हैं। जब वर्षा होने के बाद इंद्रधनुष बनता है। तो यह सूर्य की सात रंग की किरणों के प्रभाव से ही बनता है। पृथ्वी । सूरज का चक्कर लगाती है। इसकी रोशनी पौधों के लिए भी जरूरी है क्योंकि पौधे इसी के प्रकाश से अपना भोजन तैयार करते हैं। अगर उन्हें सूर्य का प्रकाश नहीं मिलता तो उनकी वृद्धि रुक जाती है। यह रोज शाम को पश्चिम दिशा में अस्त होता है।